{"_id":"58b7080e4f1c1b687f831875","slug":"house-was-gutted-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से घर जलकर राख हुआ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से घर जलकर राख हुआ
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
छावनी। थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव में आग से रिहाइशी छप्पर जल कर राख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव में बुधवार की शाम अज्ञात कारण से लगी आग में रिहाइशी छप्पर जल गया। लगभग आधे घंटे बाद आग बुझाई जा सकी लेकिन तब तक सब कुछ राख हो चुका था। गांव के लोग बताते हैं कि राम अधार की माली हालत ठीक नहीं है। मजदूरी के सहारे अपना पेट पालता है। घर के साथ अनाज व कपड़े आदि सब जल जाने से उस पर विपत्तियों का पहाड़ टूट पड़ा। हालांकि गांव के लोग मदद को तत्पर हैं लेकिन सरकारी मदद बिना उसे राहत मिलने की उम्मीद कम है।
प्रतापगढ़ गांव निवासी राम अधार पुत्र राम आसरे के रिहाइशी छप्पर में अकेले रहते थे। बुधवार को दोपहर भोजन करने के बाद वह छावनी बाजार चले गए। शाम साढ़े पांच बजे के लगभग उनका घर जलने लगा। आग लपटें देखते ही गांव के लोग जुटे और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद भी पूरा घर जलकर राख हो गया।