{"_id":"57337d144f1c1bc3489199c8","slug":"homeguard-s-wife-was-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड की पत्नी की हत्या हुई थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड की पत्नी की हत्या हुई थी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद घर के बाहर जमा लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनहा। क्षेत्र के कोठिला निवासी होमगार्ड की पत्नी सुमन ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। उसके बाद आत्महत्या की शक्ल देने के लिए आरोपियों ने उसकी साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया था। ताकि यह लगे कि उसने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई है। इससे पहले घर वालों की ओर से कहा जा रहा था कि उसने खुद ही आत्महत्या कर ली।
मंगलवार को करीब चार बजे कोठिला गांव के मदन गोपाल की पत्नी सुमन की घर में रहस्यमय हालत में शव पाए जाने के बाद पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति मदन गोपाल, सास प्रभावती, देवर ददन व रमेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया। मगर इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई कि उसने खुद आत्महत्या की या हत्या कर लटकाया गया। प्रकरण की विवेचना कर रहे क्षेत्राधिकारी एसएन सिंह ने बताया कि गले में रेसेज पाए गए थे, तभी शक हुआ था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने से स्थिति साफ हो गई।
तकनीकी पेंच में उलझी पुलिस ःपुलिस ने इस प्रकरण में मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन उसमें इस्तेमाल की गई आईपीसी की धाराओं को लेकर अपने ही जाल में पुलिस उलझती दिख रही है। असल में हिंदू मैरिज एक्ट 1955 में पहली शादी में वैधानिक तरीके से संबंध बिच्छेद हुए बिना दूसरी शादी अवैध मानी गई है। अधिवक्ता अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार इस तरह के रिश्ते को कानूनी मान्यता नहीं दी गई है। जबकि कोठिला के सुमन हत्याकांड में पुलिस दहेज हत्या व महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
एएसपी ने मानी चूक, होगा सुधार
इस मुकदमे में चूक की बात कबूल करते हुए एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या किसी ने दो शादी की बात का जिक्र नहीं किया। वादी ने भी तहरीर में नहीं लिखा कि उसने ऐसा किया है। जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं तो विवेचना में उन्हें संज्ञान लिया जाएगा।
पहला घर छोड़ दूसरी शादी की थी
सहदेव ने अपनी बेटी सुमन की पहली शादी पैकोलिया क्षेत्र के धौरहरा में की थी। लेकिन दुर्भाग्य से लड़का शराबी निकला, जो नशे में धुत होकर उसे अक्सर पीटता था। काफी कोशिश के बाद जब उसकी हरकतें नहीं सुधरी तो सुमन का वहां से रिश्ता तोड़कर कोठिला में मदन गोपाल के साथ शादी की। वहां भी उसकी बदनसीबी साथ चली आई और वह चार वर्ष भी नहीं बिता पाई।