{"_id":"575efd894f1c1bb26511ba85","slug":"history-sheeters-are-in-target","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिस्ट्रीशीटरों के लिए व्यूह तैयार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटरों के लिए व्यूह तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने मंडल के तीनों एसपी के साथ बैठक की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। परिक्षेत्र के ऐसे 733 हिस्ट्रीशीटरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने जाल तैयार किया है,जो पिछले पांच वर्षों में प्रापर्टी को लेकर हुए अपराध में अभियुक्त रहे हैं। डीआईजी लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को रेंज के बस्ती समेत तीनों एसपी गणों के साथ इसे लेकर घंटों मंत्रणा की। बकौल डीआईजी लूट, नकबजनी जैसे मामलों में लिप्त रहे बदमाशों पर कड़ी प्रीवेंटिव कार्रवाई कराई जाएगी। इनमें 253 अपराधी बस्ती जिले के हैं।
रमजान व राजनैतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही पुलिस पुराने अपराधियों को काबू में रखना चाहती है। ताकि इस बीच कोई बड़ी वारदात न हो। इसके लिए रेंज स्तर पर डीआईजी ने मास्टर प्लान तैयार किया है। जिसमें जनपदवार पांच वष के भीतर लूट, नकबजनी,चोरी, डकैती जैसे संपत्ति से जुड़े मुकदमों में शामिल आरोपियों पर खास नजर होगी। डीआईजी का कहना है कि इनके खिलाफ गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट के अलावा जिला बदर की कार्रवाई की जाएगी। पहले सत्यापन कराने को कहा गया कि इनमें कौन जेल के भीतर हैं और कौन आजाद घूम रहे हैं? इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी बस्ती कृपाशंकर सिंह, संतकबीरनगर शैलेश पांडेय के अलावा एसपी सिद्धार्थनगर मौजूद रहे।