फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   heo and asha booked in threaten

एचईओ और आशा पर मुकदमा 

Thu, 05 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
heo and asha booked in threaten
केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। हर्रैया सीएचसी अधीक्षक और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच चल रही अंतर्कलह बुधवार को सामने आ गई। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को एनआरएचएम की अतिरिक्त जिम्मेदारी से हटाने से नाराज आशा कार्यकर्ता को फोन पर अधीक्षक को देख लेने की धमकी भारी पड़ गई। अधीक्षक ने आशा कार्यकर्ता और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध हर्रैया थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


करीब एक वर्ष पूर्व वरिष्ठ चिकित्सक लक्ष्मण मिश्रा के सीएचसी अधीक्षक पद से हटने के बाद कई सीनियर डॉक्टरों की अनदेखी करते हुए सीएमओ ने सीएचसी पर तैनात डॉक्टर आरके सिंह को अधीक्षक बना दिया था। इसके बाद से ही अस्पताल में विवाद शुरू हो गया। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों अधीक्षक का पद महत्वपूर्ण होने से सीएमओ अपने चहेतों को बैठाते हैं। सीएचसी में विवाद की शुरुआत डॉ. आरके सिंह के अधीक्षक बनते ही शुरू हो गई थी। व्यवस्था सुधारने के नाम पर हो रही कार्रवाई उस समय चर्चा में आई थी जब एक चिकित्सक के कक्ष में अधीक्षक के निर्देश पर ताला लगा दिया गया था। बात सीएमओ तक भी पहुंची थी। नगर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजीव प्रकाश चतुर्वेदी के पास एनआरएचएम से जुड़े कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। करीब छह माह पूर्व उसे वापस लेकर अधीक्षक ने अपने चहेते को दे दिया तो कई आशा कार्यकर्ता नाराज हो गईं। कई लोगों ने तो दबी जुबान में आर्थिक शोषण की भी बात की। इसका वीडियो भी दो माह पूर्व वायरल हुआ था, मगर मामला रफा-दफा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि जननी सुरक्षा, टीकाकरण व एनआरएचएम से जुड़ी कई योजनाओं में गड़बड़ी हो रही है और चहेतों को लाभ देने के लिए शासन के दिशा-निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा है। इसी बात को लेकर आशा संघ की अध्यक्ष सुशीला सिंह ने अधीक्षक के विरुद्ध मोर्चा खोल रखा था। मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में पहुंचे सीडीओ को भी शिकायती पत्र दिया था। इससे नाराज आरके सिंह ने आशा को वैक्सीन कैरियर देने से मना कर दिया। 


आशा कार्यकर्ता ने कहा कि एनआरएचएम की संचालित योजनाओं में अधीक्षक के इशारे पर हो रही वसूली का विरोध करने पर मुझे फंसाया जा रहा है।
अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि वसूली के आरोप बेबुनियाद हैं। आशा कार्यकर्ता सुशीला सिंह, एचईओ को एनआरएचएम की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर दबाव बना रही हैं। कई बार समझाने के बाद भी वह नहीं मानीं। मंगलवार को फोन कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया।










 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed