फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   head master suspended, 30 teachers penalized

हेडमास्टर सस्पेंड, 30 शिक्षकों का वेतन रोका

Sun, 05 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
head master suspended, 30 teachers penalized
शिक्षकों की काउंसलिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। एक महीने से बिना सूचना के स्कूल से गायब हेड मास्टर को बीएसए डाक्टर संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को निलंबित कर दिया। साऊंघाट ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय घरसोहिया के प्रभारी हेड मास्टर सालेहा पर आरोप है कि निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना किसी सूचना के एक माह से गायब थे। इन पर एमडीएम में अनियमितता बरतने का आरोप है। साथ ही निरीक्षण के दौरान बंद मिले आठ स्कूलों के हेड मास्टर सहित 30 शिक्षकों का वेतन रोकने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन


दो स्कूलों के हेड मास्टर को चेतावनी के साथ नोटिस जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त अन्य स्कूलों के शिक्षकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई एमडीएम के जिला समन्वयक अमित कुमार मिश्र की जांच रिपोर्ट पर हुई है। दुबौलिया ब्लॉक में बंद पाए गए स्कूलों के शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के बाद शनिवार को साऊंघाट ब्लॉक के बंद पाए गए स्कूलों के हेड मास्टर और सहायक अध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। बीएसए ने बताया कि अभी अन्य ब्लॉकों के शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होनी है।
विज्ञापन


साऊंघाट ब्लॉक के जिन स्कूलों के हेड मास्टर सहित शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें प्राथमिक विद्यालय रसना, उच्च प्राथमिक विद्यालय ब्यौतहरा, प्राथमिक विद्यालय पलान, प्राथमिक विद्यालय सर्रैया, प्राथमिक विद्यालय तेलियाडीह, प्राथमिक विद्यालय भरवलिया शामिल हैं। जिन स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोका गया है, उनमें प्राथमिक विद्यालय कटेसर एवं प्राथमिक विद्यालय लोहरौली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जूनियर विद्यालय ब्यौतहरा के हेड मास्टर का एक दिन का वेतन रोका गया है। जिन स्कूलों के हेड मास्टर को चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उनमें जूनियर विद्यालय रानीपुर एवं प्राथमिक विद्यालय दाउद पट्टी के नाम शामिल हैं। प्राथमिक विद्यालय भेलवरिया के हेड मास्टर आभा सिंह और सहायक अध्यापक शशिकला का एक दिन का वेतन रोका गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed