फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   havock in pon digging

पोखरे की खुदाई में पांच लाख का गोलमाल

Tue, 09 Jan 2018 11:54 PM IST
basti
basti Updated Tue, 09 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
havock in pon digging
crime scene
बस्ती। 
विज्ञापन

एक ही पोखरे का नाम बदलकर खुदाई के नाम पर पांच लाख रुपये से अधिक के गोलमाल कर लेने का मामला सामने आया है। डीएम ने सीडीओ को प्रधान और सेक्रेटरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने और अन्य आरोपों की जांच कराने का आदेश दिया है। मामला सल्टौआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बंजरिया का है। 

बंजरिया गांव के रघुपति की शिकायत पर चार माह पहले डीएम के आदेश पर अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जांच की। कार्रवाई के लिए भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि डुमरी में 19 मई 2015 को ओड़े जंगल सरहद पर पोखरे की खुदाई पर 1,84,828 रुपये खर्च किए गए थे। दोबारा फिर एक मई 2017 को डुमरी में ही हीरालाल के खेत के बगल उसी तालाब का नाम बदलकर खुदाई दिखाई गई, जिसमें 3,49,825 रुपये का भुगतान हो गया। दोनों बार भुगतान हो गया। जांच के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी जितेंद्र अरोरा और प्रधान प्रतिनिधि ने स्वीकार किया कि नाम बदलकर पोखरे की खुदाई पर धन निकाल लिया गया। इस रिपोर्ट के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो शिकायकर्ता डीएम के पास पहुंचा और उनसे कार्रवाई करने और अधूरी जांच को पूरा कराने की मांग की। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चूंकि जांच में सरकारी धन का गबन करना साबित हो चुका है, इसलिए प्रधान और सेक्रेटरी पर प्राथमिकी दर्ज करने और अधूरी जांच को पूरा करने का आदेश सीडीओ को दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed