फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   gril sank died

नित्यक्रिया के दौरान तालाब में डूबी बच्ची

Sun, 07 Jan 2018 12:05 AM IST
basti
basti Updated Sun, 07 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
gril sank died
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
दुबौलिया क्षेत्र के सुहवा तालाब में शनिवार को शौच के लिए गई 10 वर्षीय बालिका पांव फिसलने से डूब गई। आधे घंटे बाद शव बरामद किया गया। पकड़ी गांव की बच्ची अपनी ननिहाल दुबौलिया आई थी। 
विज्ञापन

छावनी थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव की खुशबू (10 वर्ष) पुत्री पिंटू अपने ननिहाल दुबौलिया कस्बे में साधू कन्नौजिया के यहां आई थी। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे खुशबू पड़ोस के छोटे बच्चों के साथ शौच के लिए तालाब के निकट गई थी। जैसे ही वह तालाब के किनारे पहुंची तो पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। साथ गए बच्चों ने खुशबू को तालाब में डूबते देखा तो चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग जब तक तालाब के पास पहुंचे तब तक खुशबू डूब गई थी। आधे घंटे की मेहनत के बाद उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना से मां मंजू, नाना साधू कन्नौजिया व अन्य परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके श्रीवास्तव ने जानकारी दी। 
विज्ञापन


युवक ने दिखाई बहादुरी 
तालाब में बालिका की डूबने की खबर कस्बे में पहुंची तो घटना स्थल पर सैकड़ों की भीड़ लग गई। लेकिन भीड़ तमाशबीन ही बनी रही। किसी ने तालाब में घुसने की हिम्मत नहीं की। इसी बीच भीड़ से सत्यदेव निवासी जोगहटा ने तालाब में कूद कर बालिका को खोज कर बाहर निकाला लेकिन तब तक उस की मौत हो चुकी थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारे गए प्रधान के परिवार को सहायता दी 
बनकटी। प्रधान संघ ने बदमाशों की गोली के शिकार हुए ग्राम प्रधान राम चरित्र के चनुआमहरैयी घर जा कर आश्रितों को एक लाख रुपये की मदद दी। संघ के विजय पाल सिंह के अगुवाई में पहुंचे विभिन्न ब्लॉकों के प्रधानों और पदाधिकारियों ने कहा कि इसके पूर्व बनकटी ब्लॉक के प्रधान संघ व प्रमुख जिला पंचायत सदस्य बनकटी व संगठन की तरफ से मृतक प्रधान के आश्रित को दो लाख का सहयोग दिया जा चुका है। हाकिम सिंह, अमित सिंह, अमित कुमार शुक्ल, धर्मेंद्र चौहान, परम हंस शुक्ल, अनिल सिंह, विभूती सिंह, कमल सिंह, पंकज यादव, संजय गोस्वामी, सुमित कुमार, बुद्धिराम यादव, मनोज कुमार आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे। 24 दिसंबर को ग्राम पंचायत चेनुआ मेहरई के प्रधान राम चरित्र की सुबह सरयू नदी में स्नान करने जाते समय संतकबीरनगर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed