{"_id":"5797a62b4f1c1b890221edeb","slug":"gas-agency-in-the-name-of-10-million-swindle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के नाम पर 10 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी के नाम पर 10 लाख की ठगी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की हकीकत खंगालने में जुटी है।
पैकोलिया के मझौवा चौधरी निवासी सूफियान अहमद के अनुसार हर्रैया थाना क्षेत्र के मरहरी निवासी एक व्यक्ति से उसकी दस वर्षों से अधिक की जान पहचान है। सूफियान सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। पिछले रमजान के महीने में उसने सूफियान को झांसा दिया कि वह दिल्ली में मंत्री की गाड़ी चलाता है और मंत्री से कहकर गैस एजेंसी दिला देंगे। बदले में दस लाख रुपए की मांग की। कुछ दिन बाद वह एक व्यक्ति को साथ लेकर घर आया और इंडियन गैस कंपनी का अधिकारी बताते हुए एजेंसी स्वीकृत होने की बात कही।
झांसे में आकर उसने सात लाख नकद व तीन लाख पंद्रह हजार पांच सौ पचहत्तर रुपये पंजाब नेशनल बैंक में आरोपी के बताए एकाउंट में जमा करा दिए। दो माह बाद जब सूफियान ने एजेंसी के बारे में पूछा तो वह बहाना बनाने लगा। एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।