फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fell down with dry tree and dead

सूखे पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 15 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
fell down with dry tree and dead
पेड़ गिरने से मजदूर दबा। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाने के त्रिमोहनी घाट पर स्थित यूकेलिप्टस सूखा का पेड़ अचानक गिरने से 45 वर्षीय मजदूर उसके नीचे दब गया। आनन-फानन में उसे लकड़ी के नीचे से निकालकर लोग सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत काबू से बाहर होते देख जिला अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के छपिया गांव के शिव शंकर मौर्या का गांव के दक्षिण त्रिमोहानी घाट पर यूकेलिपटस का पेड़ सूख गया था। मंगलवार को उसे काटने के लिए गांव के राम चरन एक अन्य को लेकर पहुंचा। सुबह 10 बजे तक जब आधा पेड़ कट गया तो राम चरन रस्सी बांधने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। वह रस्सी बांध ही रहा था कि अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ के साथ राम चरन भी जमीन पर गिरा और लकड़ी के नीचे दब गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक बेहद गरीब था। एसओ बृजेश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मानो आ गई थी मौत
राम चरन ने पेड़ गिराने का जो तरीका इस्तेमाल करते हुए जान गंवा बैठा,वैसा पेड़ काटने वाले सभी मजदूर करते हैं। खासकर यूकेलिप्टस काटने वाले एक तिहाई काटकर ही रस्से से खींचकर बड़ा से बड़ा पेड़ गिरा लेते हैं। लेकिन दुर्भाग्य से वह रस्सी बांधते समय हादसे का शिकार हो गया। साथ काम कर रहे मजदूर बताते हैं कि धूप काफी तेज थी, इसलिए वह जल्दी से पेड़ गिराने की कोशिश में जल्दबाजी कर बैठा। तेज हवा ने भी इसमें विपरीत भूमिका निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्थी अधर में
परिवार में पत्नी के उर्मिला देवी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे। बच्चों में बड़ा बेटा सूरज 15 साल का है। गरीबी के चलते वह एक दुकान पर बाइक बनाने का काम सीख रहा था। दूसरा 13 वर्षीय बेटा नीरज और सबसे छोटा आठ वर्षीय धीरज पिता की मौत से बेसहारा हो गए। इस परिवार का गुजारा कैसे होगा इसे लेकर लोग चिंतित दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed