{"_id":"57376fe54f1c1b8b60919cc4","slug":"farmers-shows-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की उपेक्षा से किसानों में गुस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रशासन की उपेक्षा से किसानों में गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर भाकियू की पंचायत जारी।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कई मांगो को लेकर आंदोलित भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को भी डीएम कार्यालय पर चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान किसान पंचायत में बताया गया कि रविवार को धरना स्थल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी शामिल होंगे। भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पांचवीं पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी।
चौथे दिन का धरना जिला उपाध्यक्ष डॉ. आरपी चौधरी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान लगी किसान पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान हितों के प्रति सरकारें ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी भी संवेदनहीन हो गए हैं। समस्याओं का निस्तारण तो दूर किसानों, मजदूरों से संवाद बनाने में भी प्रशासन हिचक रहा है। कहा कि जब तक समस्याओं के समाधान के रुख सामने नहीं आता किसान पंचायत जारी रहेगा। किसान पंचायत को मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, महासचिव शोभाराम ठाकुर, जिलाध्यक्ष राम मनोहर, चंद्र प्रकाश चौधरी, नायब चौधरी आदि ने भी संबोधित किया।
किसान पंचायत में पारसनाथ, पतिराम, उदयराज, हरि प्रसाद, रामदयाल गोस्वामी, छोटेलाल, लालजी, आरती, रीता गुप्ता, यशोदा, सुभावती, केसरा, कमलावती, सुरेश चंद्र, गुड्डू, जगदेव, रामतीरथ, नूरजहां के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।