फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   farmers shows anger

प्रशासन की उपेक्षा से किसानों में गुस्सा

Sun, 15 May 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
farmers shows anger
डीएम कार्यालय पर भाकियू की पंचायत जारी। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। कई मांगो को लेकर आंदोलित भारतीय किसान यूनियन का धरना शनिवार को भी डीएम कार्यालय पर चौथे दिन जारी रहा। इस दौरान किसान पंचायत में बताया गया कि रविवार को धरना स्थल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी शामिल होंगे। भाकियू के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पांचवीं पुण्यतिथि भी मनाई जाएगी।
विज्ञापन


चौथे दिन का धरना जिला उपाध्यक्ष डॉ. आरपी  चौधरी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान लगी किसान पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि किसान हितों के प्रति सरकारें ही नहीं प्रशासनिक अधिकारी भी संवेदनहीन हो गए हैं। समस्याओं का निस्तारण तो दूर किसानों, मजदूरों से संवाद बनाने में भी प्रशासन हिचक रहा है। कहा कि जब तक समस्याओं के समाधान के रुख सामने नहीं आता किसान पंचायत जारी रहेगा। किसान पंचायत को मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, महासचिव शोभाराम ठाकुर, जिलाध्यक्ष राम मनोहर, चंद्र प्रकाश चौधरी, नायब चौधरी आदि ने भी संबोधित किया। 
विज्ञापन


किसान पंचायत में पारसनाथ, पतिराम, उदयराज, हरि प्रसाद, रामदयाल गोस्वामी, छोटेलाल, लालजी, आरती, रीता गुप्ता, यशोदा, सुभावती, केसरा, कमलावती, सुरेश चंद्र, गुड्डू, जगदेव, रामतीरथ, नूरजहां के साथ ही भाकियू के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed