{"_id":"c0b1ecb5f63ae8e8f3024a1544720344","slug":"enforce-to-night-patroling-and-vehicle-checking-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि गश्त और वाहनों की चेकिंग पर जोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात्रि गश्त और वाहनों की चेकिंग पर जोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के तीन गांवों में शुक्रवार की देर रात डकैती
विज्ञापन
के बाद पुलिस ऐसी किसी भी घटना को रोकने की जुगत में लग गई है। रविवार की
दोपहर एसपी ने पुलिस लाइंस सभागार में जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों और
थानेदारों की बैठक कर पुलिस गश्त और वाहनों की नियमित चेकिंग पर जोर दिया।
साथ ही जल्द से जल्द ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन करा लेने की हिदायत दी।
एसपी शिवहरि मीणा ने कहा कि सभी थाना प्रभारी रात में दो बजे तक जागेंगे। इसकी शुरुआत वह खुद से करेंगे। जरूरत पड़ी तो औचक निरीक्षण कर थानेदारों को चेक करेंगे। शाम पांच बजे से भोर में पांच बजे पुलिस वाहनों की चेकिंग करेगी। एसपी ने वाहन चेकिंग के दौरान कहा कि लाल नीली बत्ती लगी गाड़ियों को वीआईपी समझकर छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनको भी चेक किया जाना है।
चेकिंग के दौरान वाहन में बैठे लोग कहां से आ रहे हैं? कहां जा रहे हैं? कहां के रहने वाले हैं? उनमें से किसी का मोबाइल नंबर आदि जरूर पूछें। उस नंबर को तत्काल डायल कर देखें कि बताया गया नंबर गलत तो नहीं है। वाहन चेकिंग के दौरान यदि कोई अभद्रता या उलझने की कोशिश करता है तो उसकी वीडियो क्लिप बना लें। थानेदारों से कहा कि वे ग्राम सुरक्षा समितियों का गठन जरूर करा लें।
इसके लिए प्रधानों से बात कर समिति का गठन अविलंब कराएं। एसपी ने कहा कि जिले में 25 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। इन पर नियमित चेकिंग होगी। बैठक के दौरान रुधौली के रुद्रनगर में डकैतों में से एक को पकड़ने की कोशिश करने वाले ग्रामीण रामनैन और छावनी थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके गौतम को पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव, सीओ सिटी अतुल सोनकर, सीओ कलवारी तनवीर अहमद खान, सीओ रुधौली एसएन सिंह, सीओ हर्रैया कृष्ण मुरारी, एलआईयू इंस्पेक्टर एके सिंह, पुरानी बस्ती के प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र, पैकोलिया के प्रभारी निरीक्षक शिवबरन यादव, कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी, एसपी के रीडर जेपी वर्मा, पीआरओ डीके मिश्र सहित सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।