फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   due to speed youth dead

रफ्तार ने युवक की जान ली

Sat, 20 May 2017 11:31 PM IST
बस्ती ब्यूरो
बस्ती ब्यूरो Updated Sat, 20 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
 बस्ती-डुमरियागंज मार्ग स्थित औसापुर चौराहे के समीप तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। लोगों के दौड़ते ही डीसीएम चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन


घटना शनिवार दोपहर को हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक से बस्ती की ओर जा रहे सोनहा थाना क्षेत्र के डिड़ई माफी गांव निवासी राजेेंद्र को तेज रफ्तार डीसीएम चालक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि राजेंद्र सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देखकर डीसीएम चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। दुुर्घटना की सूचना 100 नंबर और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेंद्र पुत्र सीताराम को प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पत्नी किरण, छह साल का बेटा यश व चार साल के आयुष भी परिवार को रोता देखकर चीखता रहा।
  मार्ग दुर्घटना में राजेंद्र की मौत से मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया उठ गया। वहीं महज 34 साल की उम्र में किरण की मांग उजड़ गई। किरण रामनगर ब्लॉक में सफाई कर्मचारी है। आकस्मिक मौत की सूचना से अनेक सफाई कर्मचारी भी घर ढाढ़स बंधाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed