फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   due to loan jumped into river

कर्ज से नदी में लगाई छलांग, गंभीर

Wed, 07 Mar 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Wed, 07 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
due to loan jumped into river
घायल पवन। - फोटो : amar ujala
महराजगंज। 
विज्ञापन

दुकानदारी के चलते कर्ज में डूबे युवा दुकानदार ने अयोध्या पुल से सरयू में छलांग लगा दी। दलदल में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाल कर घरवालों को हादसे की जानकारी दी। 
महराजगंज में अंश फुटवियर नाम से कस्बे के 21 वर्षीय पवन कसौधन पुत्र राम नरायन दुकान करते हैं। सोमवार रात करीब सात बजे पवन दुकान बंद कर घरवालों से कस्बे में घूमने की बात कहकर निकले थे। रास्ते में पिता राम नरायन से भी बताया कि अभी आ रहा हूं। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार के लोग परेशान हो गए। उन्होंने जान-पहचान वालों से पवन के बारे में पूछताछ की। मंगलवार की सुबह बड़े भाई संतोष के मोबाइल पर फोन आया कि अयोध्या फोरलेन के पुल के नीचे गंभीर हाल में पवन कसौधन दलदल में पड़ा था। उसे आसपास के लोगों ने बाहर निकाला है। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान विनोद कसौधन और पवन के परिवार वाले अयोध्या पहुंच गए। दोपहर करीब 12 बजे पवन को निजी साधन से लाकर बस्ती के किसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छलांग लगाने की वजह से पवन का पैर टूट गया है। होश में आने पर पवन ने बताया कि दुकानदारी में लगातार घाटा हो रहा था। इससे कई लोगों का कर्ज हो गया। इसी के चलते रात 11 बजे वह अयोध्या पुल से आत्महत्या करने की नीयत से कूदा था। कस्बे के लोगों ने बताया कि पवन की शादी नहीं हुई है। कोई पारिवारिक विवाद भी नहीं है। पवन को देखने पहुंची भीड़ भी तनाव में रहने की बात करती रही। छेदी लाल, शुभम, धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवहार से कभी ऐसा नहीं लगा कि ऐसा कदम भी पवन उठा सकता है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक रोहित प्रसाद ने बताया कि दुकानदार ने आत्महत्या का प्रयास किया था। मामले में कोई आरोप नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।
विज्ञापन


काफी दिनों से तनाव में था 
दुकानदार पवन कसौधन एक माह से तनाव में रहता था। दुकान ठीक से न चलने और लगातार घाटे के चलते परेशान भी रहता था। पवन के एक मित्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह अपना दर्द साझा किया था। बताया था कि दुकान में पूंजी लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। इससे दिक्कतें बढ़ रहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed