{"_id":"5835d3e54f1c1b262413c128","slug":"dies-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Wed, 23 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
मृत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादी समारोह में मोटर साइकिल से अपने ननिहाल जा रहे गायघाट के युवक की राम जानकी मार्ग पर छरदही के पास बुधवार को दिन में एक बजे जीप की चपेट में आने से मौत हो गई। वही बाइक पर साथ जा रहे मृतक की पत्नी व बेटे को घायल अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया ।
कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी पैंतीस वर्षीय सुरेश अपनी पत्नी संध्या व तीन माह के बेटे रोहित के साथ मोटर साइकिल से अपने ननिहाल संतकबीर नगर के गोविन्दगंज बाजार जा रहे थे। घर से महज दो किलोमीटर पहुंचे था कि अचानक कुदरहा के तरफ से आ रही जीप ने सामने से टक्कर मार दी जिससे मोटर साइकिल पटरी पर लगे बिजली के पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुरेश का सिर बिजली की पोल से टकराकर फट गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। संध्या व उनके बेटे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही जीप चालक घटना के जीप सहित फरार हो गया।