फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   did not like given meal to sasur

ससुर को निवाला देना नहीं कर सकी बर्दाश्त

Sun, 03 Dec 2017 11:56 PM IST
basti
basti Updated Sun, 03 Dec 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
did not like given meal to sasur
घ्‍ाटना - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

पोखरनी के पतिराम को लकवा की बीमारी ने उतना लाचार नहीं किया, जितनी औलाद ने। कहने को तीन बेटे हैं लेकिन सबने ठुकरा दिया। मछली के शौकीन रहे बाप को मंझले बेटे ने उसका निवाला क्या खिला दिया, उसकी लखनऊ से साथ आई पत्नी ने हंगामा खड़ा कर दिया। उसी बीच रहस्यमय तरीके से उर्मिला कमरे में लटकी पाई गई। 
शनिवार दिन में करीब नौ बजे घटना की सूचना पाकर जब पुलिस पहुंची तो पति परशुराम और अन्य लोग गले में फंसी रस्सी काट रहे थे। प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा नहीं लगा कि महिला ने खुदकुशी की होगी। घर के बाहर चारपाई पर पड़े पतिराम ने बताया कि उनके तीन बेटों में सब अलग-अलग परिवार लेकर रहते हैं। वह पति-पत्नी अलग रहकर किसी तरह दिन गुजार रहे हैं। जर्जर चारपाई के किनारे बैठी परशुराम की मां का कहना है कि उर्मिला और तीन बच्चों को लेकर परशुराम लखनऊ में रहता है। गोमती नगर होसड़िया चौराहे के पास रहकर बिल्डिंग की शटरिंग का ठेका लेता है। परिवार सहित कुछ दिन पहले ही वह घर आया। शुक्रवार शाम को मछली लाया था। चूंकि उसके पिता पतिराम पहले से ही मछली खाने के शौकीन थे। यही सोच कर उसने पिता से जिद करके मछली खिलाया। उर्मिला को जैसे ही पता चला तो हंगामा करने लगी। 
विज्ञापन

जिंदा रहने के शक में काटा फंदा 
नगर बाजार। आत्महत्या से परे दिख रही इस घटना में पति सहित परिवार के लोग घिरते जा रहे हैं। उम्मीद है कि पोस्टमार्टम में इसका खुलासा होगा। घर पर मौजूद पिता पतिराम और मां को कुछ नहीं सूझ रहा। उसने बताया कि उर्मिला का सबसे छोटा बेटा दो वर्षीय आयुष कमरे के बाहर मां के लिए रोने लगा। पति व अन्य लोगों को शक हुआ तो अंदर जाने लगा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद पाया। बुलाने पर भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पति दरवाजा तोड़कर अंदर घुसा। अंदर उर्मिला पंखे के बगल में आड़ा-तिरछा रखे पुराने नल के पाइप में साड़ी का फंदा बांधकर लटके देखा। पति का कहना है कि उसे शक था कि यह जिंदा है। इसीलिए फंदा काटकर उतार लिया। उर्मिला की मौत की सूचना पाकर उसके पिता रामवृक्ष और कलावती सन्न रह गए। परशुराम की शादी कलवारी थाना क्षेत्र के बभनियाव निवासी रामवृक्ष की बेटी उर्मिला से दस वर्ष पहले हुई। उसके तीन बेटे 10 वर्षीय दीपांशु, पांच वर्षीय प्रांशु और दो वर्ष के आयुष हैं। पतिराम के सबसे बड़ा बेटा राम उदार मुंबई रहता है। जबकि सबसे छोटा राम सजीवन गांव में मजदूरी करके परिवार चलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed