{"_id":"6adfb1b7fecbc0624809e945","slug":"hut-set-on-fire-after-objection-raised-to-tree-felling-in-dhauj-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83767-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धौज में पेड़ काटने से रोकने पर झोपड़ी में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धौज में पेड़ काटने से रोकने पर झोपड़ी में लगाई आग
विज्ञापन
महिला ने तीन लोगों पर लगाया आरोप
आग बुझाने के दौरान धक्का देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
25 हजार रुपये समेत घरेलू सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। धौज गांव की सैनी कॉलोनी में खेत में बनी झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खेत में नीम का पेड़ काटने से रोकने पर तीन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की और झोपड़ी में आग लगा दी। आग में घर का सामान, नकदी और बच्चों के कपड़े समेत सब कुछ जलकर राख हो गया। धौज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कसीरन ने बताया कि वह अपने खेत में झोपड़ी बनाकर अपने बेटे सहजू की पत्नी रुकसीना और उसके बच्चों के साथ रहती है। 24 अक्तूबर को उसकी बहू अपनी मां की मृत्यु होने के कारण बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। इस दौरान वह झोपड़ी में अकेली थी। आरोप है कि अखतरी पत्नी मकसूद, नासिर पुत्र मकसूद और रहीश पुत्र मकसूद उसके खेत में आए और नीम का पेड़ काटने लगे।
उन्होंने पेड़ काटने से मना किया तो तीनों गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अखतरी ने अपने बेटे नासिर से झोपड़ी में आग लगाने को कहा। इसके बाद नासिर ने पूले में आग लगाकर उसे झोपड़ी के ऊपर फेंक दिया। महिला आग बुझाने लगी तो रहीश ने उसे पकड़कर पीछे धकेल दिया। इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आग से झोपड़ी में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, दो संदूक, दो बेड, चारपाई, बिस्तर, बच्चों के कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान जल गया। संदूक में रखे 25 हजार रुपये भी आग की भेंट चढ़ गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।