फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   demanded arresting of tahsildar

तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग

Sat, 30 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सदर तहसीलदार पर आवास दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाने
विज्ञापन
वाली महिला ने कमिश्नर से जानमाल की गुहार लगाई है। कहा है कि एक तो प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी पुलिस तहसीलदार को गिरफ्तार नहीं कर रही है, ऊपर से उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

जान से मार देने की धमकी तक दी जा रही है। उसके एनजीओ पर अनर्गल आरोप लगाकर उसे परेशान किया जा रहा है। महिला ने कमिश्नर से तहसीलदार की गिरफ्तारी और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। इस पर कमिश्नर पीके सिंह ने डीएम को जांचकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

कमिश्नर से की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि वह किराए के मकान में रह रही है। उसके पास कोई आवास नहीं है। बताया कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद से तहसीलदार और उनके सहयोगी केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। यहां तक कि जान से मार देने की घमकी भी दी जा रही है। महिला ने तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग की है।

गिरफ्तारी में नियम कानून आड़े आ रहा
बलात्कार के आरोप में मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद भी तहसीलदार की गिरफ्तारी न होने के पीछे नियम कानून आड़े आ रहा है। एडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नियम के तहत किसी भी सरकारी लोक सेवक को तब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जब तक कि आरोप सिद्ध नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed