{"_id":"582b467e4f1c1b55368ff033","slug":"cut-the-train-lovers-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में ट्रेन से कट मरा प्रेमी युगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस्ती में ट्रेन से कट मरा प्रेमी युगल
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
पांडेय बाजार रेलेव क्रासिंग के पास युवक और युवती कट कर मरने पर ल्रगी लोगो की भीड़।
मंगलवार रात युवक-युवती ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने जहां दोनों को खुदकुशी करते देखा, वहीं निवास क्षेत्र के लोगों ने दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के बाद भी शादी की परिस्थिति न बनने को जान देने की वजह माना है।
घटना रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के पास की है। पांडेय बाजार रेलवे क्रॉसिंग के करीब मौजूद लोगों ने बताया कि रात के अंधेरे के बीच ट्रेन की रोशनी में युवक और युवती को ट्रैक पर मौजूद देखकर शोर मचाया। बचाव की कोशिश करते इससे पहले ट्रेन पहुंच गई और दोनों को रौंद दिया। पटरियों पर मिले मोबाइल फोन के जरिए प्रत्यक्षदर्शियों ने फोन करके पहचान सुनिश्चित कराई। इसके बाद स्पष्ट हुआ कि मरने वालों में नगर थानाक्षेत्र के मलियाचूहा गांव के हयात अली का बेटा 20 वर्षीय गुलाम है, जबकि युवती कलवारी थानाक्षेत्र के उमरिया निवासी नाजिया उर्फ नगमा थी।
गुलाम के बड़े भाई अली हुसैन ने बताया कि भाई कचहरी रोड के हेयर सैलून में काम करता था। रिश्तेदारी के सिलसिले में गुलाम का उमरिया गांव जाना होता था लेकिन वहां उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी घर वालों को नहीं थी। युवती के गांव के लोगों ने दबी जुबान दोनों के बीच नजदीकी रिश्तों की बात कुबूली। बताया कि शादी की स्थिति न बनने पर वह चुपचाप बस्ती आ गई थी। उसे तलाशा जा रहा था कि फोन से इस घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सीओ सिटी एसएन सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर जीआरपी तथ्य जुटा रही है।