{"_id":"3d1a371e7c58c730ea752943b5dfbb45","slug":"collision-in-car-and-bike-two-seriously-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कप्तानंगज दुबौलिया मार्ग पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर
विज्ञापन
गांव के निकट कार और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन
लोगों में से दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन दोनों को जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया है।
नगर थाना क्षेत्र के रमवापुर कला गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार (20) पुत्र संतमणि अपने साथी लल्लन (17) पुत्र रामशरण के साथ रविवार की सुबह बाइक से कप्तानगंज आए थे। वीरेंद्र का बड़ा भाई बबलू दिल्ली से घर आ रहा था।
उसने ही इन लोगों को कप्तानगंज बुलाया था। सुबह 10 बजे के करीब तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ रवाना हुए। अभी वे कप्तानगंज दुबौलिया मार्ग पर जसईपुर के पास सामने से आ रही एक कार से उनकी बाइक टकरा गई।
इस हादसे में बबलू तो बाल बाल बच गया, मगर वीरेंद्र और लल्लन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वीरेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लल्लन का दाहिना हाथ टूट गया है।
दोनों को पहले पीएचसी कप्तानगंज ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया।