{"_id":"2c4d142e4c88910076fd93939b9cdf52","slug":"colision-with-bus-biker-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर सेे बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर सेे बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के बेलगड़ी गांव के निकट बस्ती महसो मार्ग पर
विज्ञापन
शनिवार की सुबह एक अनियंत्रित बस ने सामने से आ रही बाइक को अपनी चपेट में
ले लिया। जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस
लेकर फरार हो गया, मगर लालगंज पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी 22 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र रंगीलाल शनिवार की सुबह बाइक से बस्ती जा रहे थे। अभी वह बस्ती महसों रोड पर कोतवाली क्षेत्र के बेलगड़ी गांव के पास ही पहुंचे थे कि अचानक बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस लेकर लालगंज की ओर तेजी से भागा। मौके पर पहुंचे लोगों ने लालगंज पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक प्राइवेट बस दुर्घटना कर भाग रही है। लालगंज पुलिस बस को रोकने के लिए तुरंत मुख्य मार्ग पर आ गई। बस्ती की तरफ से आ रही बस को पुलिस ने पकड़ लिया। बस
चालक संदीप गौड़ को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बस और आरोपी चालक को पुलिस थाने ले गई है। एसओ का कहना है कि घटना स्थल कोतवाली है। ऐसे में आरोपी के पकड़े जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। कोतवाली पुलिस आकर उसे ले जाएगी।