{"_id":"264c750535dba414d70b420078acc5e0","slug":"clerk-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में डायट बांसी का लिपिक निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियमितता में डायट बांसी का लिपिक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित डायट में कार्यरत लिपिक विजय
विज्ञापन
चौधरी को संयुक्त निदेशक शिक्षा अनिल भूषण चतुर्वेदी ने अनियमितता के चलते
निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्राचार्य की रिपोर्ट पर की गई। लिपिक को
राजकीय इंटर कालेज बस्ती में संबद्ध कर दिया गया है।
संयुक्त निदेशक शिक्षा ने बताया कि बांसी डायट में कार्यरत लिपिक ने बीटीसी के उन अभ्यर्थियों का भी परीक्षा फार्म भर कर परीक्षा नियामक प्राधिकारी के यहां भेज दिया था, जो अयोग्य की श्रेणी में आते थे। जबकि लिपिक द्वारा सीधे फार्म भेजने का विभाग में कोई भी प्रावधान नहीं है।
बताया कि साथ पटल सहायक के पद से हटाने के बावजूद लिपिक चार्ज देने में आनाकानी कर रहा था। बताया कि इससे पहले भी लिपिक की शिकायत हो चुकी है।