कक्षा पांच के छात्र की तालाब में डूबने से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा उर्फ कौलपुरा गांव निवासी परशुराम का 13 वर्षीय पुत्र दीपक सोमवार को पास के गांव भिटौरा में स्थित एक तालाब में शाम चार बजे के करीब नहा रहा था। नहाते नहाते वह तालाब की गहराई में चला गया और डूब गया। जानकारी पर लोग जुटे और उसे बाहर निकाला।
घर के लोग उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा लेकर गए। जहां डाक्टर ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत प्राथमिक विद्यालय बगही में कक्षा पांच का छात्र था। उसकी दो बहने हैं जो उससे बड़ी है। वहीं इकलौते बेटे की मौत को लेकर घर में कोहराम मचा हुआ है।