फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   child was beaten

बच्चे को पीटा, हत्या के प्रयास

Fri, 13 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
child was beaten
बच्चे काो पीटा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। गौर क्षेत्र के सेहरिया गांव में तीन वर्ष के मासूम को गन्ने के खेत में ले जाकर पिटाई कर रहे युवक को गांव वालों ने पकड़ लिया। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्चे के पिता की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम को सेहरिया गांव में छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। उनमें दिनेश यादव का तीन वर्षीय बेटा विवेक भी शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव का ही दीप नरायन अचानक उसे उठा लिया और निकट के गन्ने के खेत में ले जाकर उसकी पिटाई करने लगा। बच्चे की चीख सुनकर गांव का एक व्यक्ति पहुंच गया।
विज्ञापन


सूचना पर परिवार के लोग भी गन्ने के खेत में जा पहुंचे। लोगों को आते देख युवक बच्चे को छोड़कर भागने लगा। जिसे गांव के लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह का कहना है कि गांव के लोगों ने उसे खेत में पकड़कर पुलिस को खबर दी। पिता की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रहस्य बनी युवक की हरकत
तीन साल के मासूम बच्चे को गन्ने के खेत में ले जाकर पिटाई करने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे गंवई रंजिश का परिणाम बता रहे हैं तो कई उसकी बदनीयती करार दे रहे हैं। पुलिस भी खुलकर कुछ बोलने से बच रही है। लेकिन इशारों में पकड़े गए युवक को मानसिक रूप से तंग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed