{"_id":"5cdc4fbdbdec22074d53bb33","slug":"case-on-4-including-chief-engineer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अभियंता सहित चार अफसर नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुख्य अभियंता सहित चार अफसर नामजद
Wed, 15 May 2019 11:13 PM IST
राकेश पांडेय
basti
basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 15 May 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
fire shimla
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (बस्ती)। हर्रैया क्षेत्र के रवई नदी के पास हाईटेंशन तार की चपेट में आकर जिंदा जली किशोरी की मौत मामले में पुलिस ने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता सहित चार अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
11 मई को हर्रैया क्षेत्र के शंभूपूर के पास से गुजरी रवई नदी के पास शाम पांच बजे 15 वर्षीय उमा पुत्री त्रिभुवन निवासी पढ़नी थाना कप्तानगंज बकरी चराने गई। वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे थे। उमा उसी तार के संपर्क में आ गई। मौके पर ही झुलसकर उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शम्भूपुर और पढ़नी के बीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार कई वर्षों से लटक रहे हैं। इसकी शिकायत दर्जनों बार विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से की गई लेकिन विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। हर्रैया पुलिस ने आला अफसरों के निर्देश पर मृतका के पिता की तहरीर पर मुख्य अभियंता ओपी यादव, अधीक्षण अभियंता मनीष अग्रवाल, अधिशासी अभियंता हर्रैया अमित कुमार और एसडीओ एके मिश्रा के खिलाफ आईपीसी की गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।