फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   breaking railing truck fall from bridge

पुल की रेलिंग तोड़ते गिरा ट्रक

Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के बैडा नाला स्थित
विज्ञापन
पुल पर टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रक पुराने पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में ट्रक चालक शाह फैजल पुत्र महमूद आलम निवासी अल्लापुर थाना रानीगंज प्रतापगढ़ गंभीर रूप से चोटिल हा गए।

साथ में ट्रक पर सवार खलासी आरिफ पुत्र मकबूल अहमद निवासी महुआर थाना कोतवाली प्रतापगढ़ को भी हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना स्थल पर मौजूद खलासी आरिफ ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के मैहर स्थित केजीएस फैक्ट्री से सीमेंट बनाने वाली कंक्रीट लेकर नेपाल जा रहा था कि अचानक रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

रात के दो बजे के आसपास हुई घटना की जानकारी ट्रक के पीछे चल रहे अन्य ट्रक चालकों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भानपुर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने चालक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

वहां से उसे परिवार वाले प्रतापगढ़ लेकर चले गए। घायलों को बचाने और पुल के नीचे गिरे ट्रक से निकालने में पीछे चल रहे ट्रक चालक मराजुददीन, रियासत अली, निवासी प्रतापगढ़ ने काफी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed