{"_id":"590233e24f1c1b4522c0bdff","slug":"boy-girl-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक, युवती की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में युवक, युवती की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
नरसिंह फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ी गांव में बृहस्पतिवार सुबह कुछ समय के भीतर कुछ फासले पर युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव अपने ही खेत में पेड़ से लगे फंदे पर झूलता मिला, जबकि खून से लथपथ युवती का शव कुछ दूर स्थित कब्रिस्तान में था। दोनों विवाहित थे और अलग-अलग समुदाय से ताल्लुक है। दोनों के बीच पहले से नजदीकी की गांव वालों की चर्चा से दोनों की मौत के बीच संबंध का शक गहराया। सवाल उठा मामला हत्या का है, आत्महत्या या कुछ और। पुलिस का कहना है कि युवक के शव के पास से सुसाइड नोट जैसी चिट्ठी मिली है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
घटना के केंद्र में कोहड़ी गांव के रहने वाले रामसागर चौधरी का बेटा नरसिंह चौधरी (25)। चौधरी के ही खेत में बृहस्पतिवार सुबह कुछ लोगों ने नरसिंह के शव को अमरूद के पेड़ से लटकते देखा तो उसके फांसी लगा लेने की बात फैली। घर वालों ने बताया कि बुधवार रात वह खाना खाकर टहलने निकला था और रात भर नहीं लौटा। गांव वाले किसी नतीजे पर पहुंचते ही कि इससे पहले ही कब्रिस्तान में गांव के ही असगर अली की बेटी रजिया खातून (27 वर्ष) का शव होने की जानकारी मिली। नाक व कान से रक्तस्राव के अलावा कपड़ों पर खून फैला था, शरीर पर भी निशान थे। विवाहित होने के बाद भी दोनों के बीच मेल-
मुलाकात की पहले की चर्चा से दोनों की साथ मौत और स्थितियां संदेहास्पद मिलने से तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कहा कि जांच में हत्या, आत्महत्या, रेप जैसे संदेहों को ध्यान में रखा जाएगा। सोनहा थाने के एसओ ओपी यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। युवक के शव के पास से मिला पत्र सुसाइड नोट जैसा है। फिर भी सारे पहलू ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। सीओ रूधौली पवन गौतम ने बताया कि दोनों परिवारों की ओर से अभी सूचनात्मक तहरीर दी गई है।