{"_id":"575861994f1c1bc1459c5164","slug":"block-employees-boycotted-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
हंगामे और टोकाटोकी के बीच भानपुर में हुई खुली बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया/भानपुर। दुबौलिया ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी मदन गोपाल पांडेय के साथ मंगलवार को दंबगों के मारपीट की घटना से कर्मचारियों में नाराजगी है। जिससे कई ग्राम पंचायतों में खुली बैठक नहीं हो सकी। भानपुर तहसील के रामनगर ब्लॉक में भी भारी शोर शराबा के बीच बैठक हुई।
बौलिया ब्लॉक में बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत गांवों में पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों की जांच के लिए बैठक होने वाली थी। सेक्रेटरी से एक दिन पहले मारपीट की घटना से ब्लॉक में तैनात अधिकतर कर्मचारी नहीं आए, कार्य बहिष्कार किया। ब्लॉक के छपिया, बैरागल, रानीपुर, बेमहरी, समेरा, अशोकपुर छह गांवों में बैठक नहीं हुई। कई जरूरतमंद वापस लौट गए। केवल दुबौलिया और पैकापुर में बैठक हुई। जबकि ब्लॉक पर परिवार रजिस्टर की नकल, जॉब कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन के लिए आने वाले लोगों को निराश वापस लौटना पड़ा। एक कर्मचारी ने अनुसार ब्लॉक प्रमुख पक्ष व कर्मचारियों के बीच सुलह समझौते की बात चल रही है।
रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रामनगर में ग्राम प्रधान केदार नाथ मौर्य के नेतृत्व में सेक्रेटरी राजमती देवी ने नोडल अधिकारी करूणा शंकर की उपस्थिति में ग्रामीणों के बीच बैठक कर पात्र गृहस्थी के पात्रों के नामों की सूची सुनाई। जिस पर कई नामों पर भारी हगामा हुआ। ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। भारी शोर शराबे से जिम्मेदार अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच से कुछ देर के लिए दूरी बना ली। बाद में करीब 200 लोगों ने कार्ड के लिए अपने नाम बैठक में अधिकारियों को दर्ज कराया। इस मौके पर रामविशुन यादव, दशरथ यादव, मोहम्मद रईश, उमेश श्रीवास्तव, परशुराम, राम मनोज, अखिलेश श्रीवास्तव, राम रूप यादव, दिल मोहम्मद, राम जी, संतराम, तिलेसर, शिवकुमार गिरी,कृष्ण चन्द्र गिरी,कृष्ण कुमार मोर्य आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
खुली बैठक में पात्रों का चयन
छावनी। 81 ग्राम पंचायतों वाली विक्रमजोत ब्लॉक में बुधवार को खुली बैठक हुई। जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत पात्र व अपात्र व्यक्तियों को चिह्नत किया गया। इस अभियान पहले दिन कुल आठ ग्राम पंचायतों में खुली बैठक हुई। ग्राम पंचायत बभनगांवा की बैठक प्राथमिक विद्यालय परिसर में दिन के 11 बजे शुरू हुई। प्रधान फूलचंद, सेक्रेटरी शैलेंद्रमणि ने लोगों को बताया कि अंत्योदय को छोड़ कुल 195 व्यक्तियों का चयन पात्र गृहस्थी में होना है। पात्रत्रा के आधार पर नामों का चयन किया गया, जिस पर आम राय के बाद सूची फाइनल की गई। बैठक में रणजीत सिंह, हरिनरायन सिंह, रमेश सिंह, सुमंत सिंह, दुखहरन यादव, राधेश्याम आदि उपस्थित रहे। इसी तरह सेवरा, फरेंदा, अतरौराझाम, देवकलीरानी, पावड़, अकवारा, पूरेदीवान में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लिए पात्र व्यक्तियों का चयन हुआ। सभी जगहों पर वाद-प्रतिवाद के बीच शांत पूर्ण ढंग से बैठक संपन्न हुई।