फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike rider died in accident

अवैधकट से निकल रही बाइक को कार ने रौंदा

Tue, 28 Mar 2017 11:24 PM IST
basti
basti Updated Tue, 28 Mar 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
दुर्घटना - फोटो : amarujala
बस्ती/विक्रमजोत। 
विज्ञापन

फोरलेन के डिवाइडर में अवैध कट ने एक और की जान ले ली। केशवपुर के पास ढाबे के सामने बने कट से सड़क पार कर रहा बाइक सवार कार की चपेट में आ गया। अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना सुबह सात बजे परशुराम पुलिस चौकी के केशवपुर स्थित ढाबे के सामने हुई। गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज गति कार से बाइक टकरा गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की दौड़ पड़े। सड़क पर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से फैजाबाद के श्रीराम अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों को भी सूचना दी गई। शख्स की पहचान रामसरन निवासी फिदायीपुर थाना नवाबगंज जिला गोंडा के रूप में हुई। रामसरन रिश्तेदारी में विक्रमजोत के गौरिया नयन निवासी रामबुझारत के यहां आया था। सुबह अपने घर जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पार करते समय वह कार की चपेट में आ गया। घौवा चौकी पुलिस ने कार चालक राजकरन कन्नौजिया निवासी छितौना  थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया। देरशाम तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed