{"_id":"5700135d4f1c1b9901f00123","slug":"bike-juloos-of-jewellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण कारोबारियों ने निकाला बाइक जुलूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण कारोबारियों ने निकाला बाइक जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारियों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शन किया।
- फोटो : रमेश मिश्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। एक्साईज ड्यूटी के विरोध में स्वर्ण कारोबारियों की हड़ताल 32वें दिन भी जारी रही। शनिवार को विरोध स्वरूप बाइक और मशाल जुलूस निकाला। जुलूस राजकीय इंटर कालेज से टाउन क्लब तक निकाला। इस बीच रास्ते भर व्यावसाईयों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।
विश्वनाथ वर्मा एवं पवन कुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्ण व्यावसाई पिछले एक माह से दुकानें बंद कर विरोध जता रहे हैं, मगर सरकार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगें नहीं मानी तो आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में व्यापारी सरकार को अपनी ताकत दिखा देगा। जिलाध्यक्ष कुंदनलाल वर्मा एवं प्रवक्ता हरिमोहन वर्मा ने कहा कि एक माह से बंदी के कारण व्यापारी और कारीगरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मौके पर मनोज, रामकृष्ण, जगदंबा, अष्टभुजा, विश्वनाथ, सपन, शिवकुमार, अंशू, संजय, राजेंद्र, सूर्यलाल, बीरबल, रमेश, जय गुप्त, डब्बू गुप्त, विवेक, हरिशंकर, अभिषेक, मोहन, ओमप्रकाश, मणिनाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
सराफा व्यापारियों के चार अप्रैल को प्रस्तावित प्रदेश व्यापी बंद को व्यापारी संगठनों ने समर्थन दिया है। उत्तर प्रदेश सराफा एसोसिएशन के आवाहन पर 4 अप्रैल को आयोजित प्रदेश व्यापी बंद में बस्ती के सभी वर्गों के व्यापारी संगठन, टेंपो एसोसिएशन भी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सर्राफा एवं स्वर्ण व्यवसायी संघ जिलाध्यक्ष कुंदन वर्मा ने दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल सोमवार को बस्ती जिला मुख्यालय के साथ ही समूचे जनपद के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान और दुकानें बंद कर स्वर्ण व्यापारियों के आंदोलन का समर्थन करेंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंच जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार राय, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष नंद किशोर गुप्त, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र अग्रहरि, बस्ती आटो रिक्शा जन कल्याण समिति जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के साथ ही अनेक व्यापारी संगठनों ने 4 अप्रैल के बंदी के समर्थन का आश्वासन दिया है।