फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike collision death

बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत

Fri, 29 Jul 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 29 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike collision death
पूछतांछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 टिनिच गौर मार्ग पर बभनगांवा गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिक्टा ग्राम पंचायत निवासी तकरीबन 46 वर्षीय सचींद्र शुक्ल अपने बेटे रवि के साथ बाइक से गौर से गांव की तरफ आ रहे थे। अपरान्ह साढ़े तीन बजे के करीब उन्हे पेसाब लगा तो बेटे से बभनगांवा के पास बाइक रुकवाई। वह बाइक से उतर ही रहे थे कि पीछे की ओर से आई एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। बेटे को भी कुछ चोटें आई, मगर सचींद्र शुक्ल को गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए। चुटहिल रवि ने जब लोगों से मदद मांगी तो लोगों ने उनके पिता और उन्हे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने परीक्षण करने के बाद सचींद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि रवि को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed