फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   bike bikes, four killed in tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आई दो बाइक, चार लोगों की मौत

Tue, 25 Jun 2019 11:49 PM IST
बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 25 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
bike bikes, four killed in tractor
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
बस्ती। राम जानकी मार्ग पर गौसपुर अगौना के निकट मंगलवार की रात नौ बजे हुए हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और एक साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर में फंस जाने से उनकी बाइक करीब सौ मीटर तक घिसटती चली गई। वहां इसी ट्रैक्टर से हुए एक अन्य हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर से जिला अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की जमकर पिटाई करने के बाद पेड़ से बांध दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को खदेड़कर चालक को हिरासत में लिया।

दुबौलिया थाना क्षेत्र के तीन पेढ़िया गांव निवासी राजकुमार (37), पत्नी मीना (35) और एक साल के बच्चे कृष्णा के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। जब वे राम जानकी मार्ग पर रसोइया गांव के पास पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। उनकी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, हड़बड़ी में ट्रैक्टर चालक ने एक अन्य बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इसपर सवार तीनों युवक सुनील की बरात में जा रहे थे। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई महेश (20) की जिला अस्पताल में मौत हो गई, जबकि दो भाई मुकेश और गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed