फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   beaten up after oppose of teasing

छींटाकशी के विरोध पर युवक को पीटा

Sun, 03 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
beaten up after oppose of teasing
युवक को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र में चल रहे एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मनचलों को छींटाकशी से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया। उसे शनिवार की सुबह कुछ युवकों ने लोहे की राड से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर से क्षेत्रीय लोगों में गुस्सा व तनाव है। 
विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बोदवल बाजार में चल रहे ग्यारह दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान शुक्रवार की देर रात रामलीला का मंचन हो रहा था। भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन समिति के पदाधिकारी बीच बीच में मंच से लोगों को उचक्कों एवं मनचलों के प्रति आगाह करते रहे। कुछ मनचले महिलाओं के आने जाने वाले मार्ग पर बैठ कर छींटाकशी कर रहे थे। यज्ञ स्थल के सटे गांव छपिया पांडेय निवासी अजय कुमार पांडेय (36) पुत्र मुन्ना पांडेय से न रहा गया तो उन्होंने छींटाकशी कर रहे युवकों को मना किया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह लगभग दस बजे जब अजय पांडेय अपने किसी कार्य से महादेवा की तरफ जा रहे थे तभी बरडाड़ चौराहे पर पहले से घात लगाए असगर अली, हैदर अली पुत्रगण निजामुद्दीन, शाहिद अख्तर पुत्र जलालुद्दीन और एक अन्य ने लोहे की राड एवं धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक चौराहे के लोग बीच बचाव करने दौड़ते, तब तक अजय गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिवारवाले पुलिस को सूचना देने के बाद गंभीर रूप से घायल अजय को लेकर सीएचसी मुंडेरवा पहुंचे। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों पर एनसीआर दर्ज है, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed