{"_id":"5831f2a74f1c1bb404b39d91","slug":"awareness-rally-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे के हताहतों को याद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे के हताहतों को याद किया
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Mon, 21 Nov 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से निकली यातायात जागरूकता रैली में मौजूद पंडित दीन दयाल स्कूल के छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। वर्ल्ड डे आफ रिमेंबरेंस फार रोड ट्रैफिक विक्टिम के तहत रविवार को परिवहन विभाग ने रैली निकाली और नगर के सक्सेना चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को याद किया गया। इस अवसर पर एडीएम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों की स्मृति में जिला मुख्यालय से लेकर जिला उद्योग विभाग तक परिवहन विभाग ने रैली निकाली गई। एडीएम आरपी कश्यप ने कहा कि प्रतिवर्ष हमारे देश में सड़क दुर्घटना में लाखों लोग मारे जाते हैं। लेकिन समयाभाव के चलते हम उन्हें भूल जाते हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सड़क दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को हम याद कर रहे हैं। एआरटीओ एसपी श्रीवास्तव ने कहा कि यूएनओ की सामान्य सभा की ओर से सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की स्मृति में वर्ल्ड डे आफ रिमेंबरेंस फार रोड ट्रैफिक विक्टिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसके तहत नगर के प्रमुख सक्सेना चौराहे पर मोमबत्ती जलाकर कर मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी जा गई। इस दौरान लोगों को यातायात के नियम भी बताये गये। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलने के लिए यातायात नियम को जानना जरूरी है क्योंकि यातायात नियम की जागरूकता से ही सड़क दुर्घटना को टाला जा सकता है।
इस दौरान नगर के बुद्धिजीवी लोग तथा स्वयं सेवी संस्था के सदस्य और स्कूली बच्चे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर यातायात प्रभारी केएन शाही, रामप्रीत, सलीम, राजेंद्र गुप्ता, आनंद सिंह, महेंद्र सिंह, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।