फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   At the time of peeling the wire from the teeth, death, death

दांत से तार छीलते समय लगा करंट, मौत

Tue, 14 Mar 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Tue, 14 Mar 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
At the time of peeling the wire from the teeth, death, death
डेमो - फोटो : demo pic
दांत से बिजली का तार छीलते समय करंट आ जाने से नगर थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में 45 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि स्विच बोर्ड में तार टूट गया था। उसे जोड़ते समय अचानक करंट आ गया। 
विज्ञापन


गोटवा निवासी प्रभाकर यादव का बंजरिया फार्म रोड पर मकान है। सोमवार को होली मनाने में परिवार के लोग मशगूल थे। रसोई में गुझिया आदि पकवान बन रहा था। तभी बिजली  गुल हो गई। बताया जा रहा है कि वह मेन स्विच बोर्ड खोलकर तार जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। तार के ऊपर लगा रबर दांत से हटाने लगे। तभी करंट आ गया। हाथ में लिया तार उनके हाथ में चिपक गया। लोग भागकर पहुंचे तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभाकर की पत्नी कृष्णावती व दो बेटे जयवीर, यशवीर के अलावा 10 वर्षीय बेटी स्तुति का रो-रोकर  बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed