फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrested in unwilling murder

गैरइरादतन हत्या में युवक पकड़ा गया

Wed, 08 Jun 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Jun 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
arrested in unwilling murder
पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : ANI
परशुरामपुर। हलवाईचक गांव के ईश्वरदीन की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी संतोष यादव को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। धान का बीज लेने के लिए रविवार शाम घर से निकले 28 वर्षीय ईश्वरदीन सोमवार की सुबह नेदुला गांव के पास बेहोशी की हालत में मिले।
विज्ञापन


परिवार के लोग सीएचसी परशुरामपुर ले जाते उसकी मौत हो गई। इस मामले में दिवंगत के पिता लालता प्रसाद ने परशुरामपुर पुलिस को तहरीर देकर नदुला गांव निवासी संतोष यादव पुत्र पहलवान यादव और दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। लालता का आरोप है कि आरोपियों ने शराब के नशे मे उसके बेटे ईश्वरदीन को मारे पीटे।
विज्ञापन


गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। एसओ परशुरामपुर निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी संतोष को कोहरांए गांव के पास देर रात गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य अभियुक्तों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed