{"_id":"577022714f1c1b8e1279a855","slug":"ankit-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनी गैंग का गुर्गा अंकित गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनी गैंग का गुर्गा अंकित गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में लूट में शामिल अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ड्राइवर को गोली मारकर कार लूटकांड से सुर्खियों में आए सोनी गैंग के खास गुर्गे अंकित तिवारी को फैजाबाद जिले के रौहनिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी 25 जून को हुई है। बस्ती के एएसपी रोहित मिश्र ने बताया कि जिले में भी उसके खिलाफ दो केस दर्ज है लिहाजा उससे पूछ ताछ केे लिए बस्ती से भी पुलिस टीम को फैजाबाद भेजा गया है।
21 जून को कार लूट की घटना के बाद मुंडेरवा में हुई पुलिस मुठभेड़ में दिलीप सोनी और प्रदीप गौड़ पकड़े गए थे जबकि अंकित चकमा देकर बाइक से भाग निकला था। उसे ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाइ गई थी। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस को राहत मिली है। हाइवे पर वाहन लुटेरों का गैंग पुलिस के लिए चुनौती था। इस गैंग को पुलिस की तलाश थी। 17 जून को परशुरामपुर क्षेत्र के शक्तिचौरा में बैंक कर्मी के रुपये व लैपटाप की लूट के बाद पुलिस पर अंगुलियां उठने लगी थी। इस घटना में गोंडा जिले के बदमाशों पर पुलिस का शक गया लेकिन बाद में स्वाट टीम की तफ्तीश में इस घटना में भी दिलीप सोनी गैंग का शामिल होना पाया गया। अंकित तिवारी की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
ब क्या हुआ
17 जून- परशुरामपुर के सेंट्रल बैंक कर्मी ओम प्रकाश से बैग व रुपये लूटे।
21 जून- गोरखपुर रेलवे स्टेशन से बस्ती के लिए कार बुक कराया।
21 जून- हाइवे पर चालक को गोली मारकर भागते समय दो पकड़े गए।
22 जून- एसपी ने किया परशुरामपुर की घटना का पर्दाफास,दोनों गए जेल
25 जून- सोनी गैंग का तीसरा साथी अंकित रौनाही फैजाबाद में गिरफ्तार
----------------------------