{"_id":"573617d34f1c1be372919c1c","slug":"allegation-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजन बोले, हत्या हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजन बोले, हत्या हुई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
कार में लेकर घुमता रहा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी 20 वर्षीय अखिलेश शर्मा की बृहस्पतिवार की शाम को कुआनो के अमहट घाट पर डूबकर हुई मौत की गुत्थी उलझ गई है। अखिलेश के परिवारवालों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। हालांकि शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, मगर पुलिस का कहना है कि अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। वहीं चर्चा है कि युवक का मोबाइल उसके एक दोस्त के पास से पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गोरखपुर जनपद के हरपुर बुदहट के मूल निवासी आरडी शर्मा का बेटा अखिलेश बस्ती के जीएस महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए बस्ती आया था। उसने आवास विकास कालोनी में रहने वाले अपने चाचा व डीआईजी कार्यालय में तैनात सिपाही त्रिभुवन प्रसाद शर्मा के घर दिन में डेढ़ बजे के करीब फोन कर बताया कि वह परीक्षा देने आया है। इसके बाद परिवार वालों को उसके नदी में डूबने की सूचना मिली।
सिपाही त्रिभुवन प्रसाद शर्मा ने कहा कि अखिलेश के शरीर पर चोटों के निशान थे। सिर पर चोट, गले में सूजन और नाक से खून आ रहा था। ऐसे में उन्हें आशंका है कि उनके भतीजे की हत्या की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अखिलेश की मोबाइल उसके एक दोस्त के पास मिल गई है। उसे खंगाला जा रहा है। एएसपी रोहित मिश्र ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जिन तीन लड़कों के बारे में बताया जा रहा है कि वे अखिलेश के साथ थे, उनकी तलाश हो रही है। उनसे पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।