फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agrieved villegers broked vehicles

तहसीलदार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी में तोड़फोड़

Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
agrieved villegers broked vehicles
फायर ब्रिगेड समय से न पहुंचने पर लोगों ने की तोड़-फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बस्ती। शनिवार को दिन भर आग लगने की घटनाएं जगह-जगह होती रहीं। आग ने रुधौली, सोनहा और छावनी थानाक्षेत्र में भारी तबाही मचाई। रुधौली थाना क्षेत्र में भुसुड़ी, हनुमानगंज,  छावनी में अर्जुनपुर गांव और सोनहा में बडोखर, मनौढ़ी व पिपरा गांव में घर व गेहूं के खेतों को अपनी आगोश में ले लिया। तात्कालिक सहायता नहीं मिलने पर रूधौली थाना क्षेत्र में ग्रामीण उग्र हो गए। उन्होंने तहसीलदार की गाड़ी, ट्रैक्टर और अग्निशमन विभाग की गाड़ी पर पथराव कर तोड़फोड़ की। जिले भर में करीब 450 बीघा गेहूं की फसल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। 

शनिवार को डेढ़ बजे के करीब रुधौली थाना क्षेत्र के भुुसुड़ी गाव निवासी मुमताज अपने खेत में भूसा बनाने वाली मशीन लगवाकर भूसा बनवा रहे थे। लोगों का कहना है कि इसी बीच मशीन में से निकली चिंगारी से उसके खेत के साथ अन्य लोगों के गेहूं के खेतों में आग लग गई। आग लगते देख भूसा बनाने वाली मशीन में लगा ट्रैक्टर निकाल कर ट्रैक्टर चालक भागने लगा। उसे भागते देख कुछ ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के पहिए की हवा निकाल दी और ट्रैक्टर में तोड़ फोड़ की। इधर आग की विभीषका बढ़ती ही जा रही थी। आग की लपटे पूरे सीवान में फैल रहीं थी। आग तेजी से फैलती हुई हनुमानगंज के सीवान में पहुंच गई। वहां खेतों में खड़ी फसल किसानों की आंखो के सामने ही जलकर राख हो गई। इसके बाद आग पकरी सोयम, हर्रैया, मझौवा कला, सिसवारी मुगल तक फैल गई। इधर आग लगने की सूचना मिलते ही कई गांवो के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


पकरी सोयम में एक किसान ने तो अपनी खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद भी देर से पहुंचने पर लोगों ने तहसीलदार की गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। इस बीच वह गाड़ी से उतरकर तहसीलदार खुद ही भागने लगे। बहरहाल, चार बजे के करीब जैसे ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची लोग उग्र हो गए। गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। गाड़ी का चालक और अन्य स्टाफ गाड़ी से उतरकर जान बचाकर भागे। गुस्साए ग्रामीणों ने गाड़ी में तोड़फोड़ भी की। चार बजे के करीब गांव के लोगों ने पकरी सोयम गांव के पास कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सोनहा थाना के ग्राम बड़ोखर, मनौढी व पिपरा के सिवान में चार बजे के आस पास लगी आग से करीब दो सौ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग से बडोखर में सुरेन्द्र प्रताप  सिंह, मजीबुल्लाह, र्फुदुल यादव, बुधई प्रसाद, एसपी सिंह, रामदीन, सेवक राम, पुजारी, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, राम विलाश शर्मा, मनौढी में पारस नाथ मिश्रा, पप्पू पांडेय, जगदीश माली, हजारी प्रसाद, सुखई प्रसाद, पिपरा में गोबरे तेली सहित सैकड़ों लोगों की फसल आग के चपेट में आकर स्वाहा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दी हैं।

गौर प्रतिनिधि के अनुसार,टिनिच क्षेत्र के अर्जुनवीरो गांव में देर सांय आग लगने से मेहीलाल, कम्मल, रामसागर, मेघही और ढेलही का घर जल गया। आग बुझाने में प्रकाश कुमार झुलस गए। जबकि उनका मवेशी जलकर मर गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed