फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adult found dead, suspect of murder

संदिग्ध हालात में चारपाई पर मृत मिला युवक 

Fri, 15 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
adult found dead, suspect of murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के ऐनपुर पोखरिया गांव का 20 वर्षीय युवक संदिग्ध अवस्था में शुक्रवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। उसके कपड़े अस्तव्यस्त थे। युवक के नाजुक अंग में सूजन से घर के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। युवक के पिता का कहना है कि प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ऐनपुर पोखरिया गांव निवासी समयदीन के 20 वर्षीय पुत्र धनीराम ने जलेबीगंज से रेवटाहरशरन शुक्ल गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित चिकनी चौराहे पर कोयले की दुकान खोल रखी थी। उसने दुकान पर ही छप्पर डाल रखा था। रात में वह घर न आकर वहीं रहता था। हमेशा की तरह शुक्रवार को भी सुबह छह बजे उसके पिता सयमदीन दुकान पर पहुंचे तो देखा कि धनीराम चारपाई पर मृत पड़ा है। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। उनके रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हुए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पैकोलिया थाने के एसओ सलीमुजफ्फर खां ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


दिवंगत धनीराम के पिता समयदीन के अनुसार, गांव की ही एक लड़की से धनीराम का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने चुपके से शादी भी कर ली थी। इस बात से लड़की के घर वाले नाराज थे। उन्हें पूरा यकीन है कि उनके बेटे की इसी कारण से हत्या की गई है। वहीं एसओ का कहना है कि शव पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। नाजुक अंग में सूजन की बात बताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। रिपोर्ट में हत्या की बात आई तो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed