फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   acused in triple murder arrested

 तिहरे हत्याकांड में वांछित गिरफ्तार

Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Mar 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
acused in triple murder arrested
वांछित राजीव कुमार को क्राइम बांच की टीम ने किया गिरफ्तार। - फोटो : रमेश मिश्र

विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र में वर्ष 2011 में हुए तिहरे हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे हत्यारोपी राजीव पांडेय उर्फ नन्हे पांडेय को क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। राजीव की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के प्रभारी सर्वेश राय को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि पैकोलिया थाना क्षेत्र के खरथुआ गांव के पास वर्ष 2011 में हुए तिहरे हत्याकांड का एक आरोपी जो काफी दिन से फरार चल रहा है। वह बस्ती आया हुआ है। अपनी ससुराल रमवापुर दुबौलिया बस्ती जाने की फिराक में है। स्वाट टीम ने मंगलवार को सुबह 11 बजे के करीब फुटहिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि हत्या के बाद से हत्यारोपी राजीव पांडेय पुत्र सत्यप्रकाश पांडेय निवासी केशवापुर थाना हर्रैया फरार चल रहा था। उस पर पर 15 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। वह बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रह रहा था। इसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, 7 क्रिमनल ला अमेंडमेंट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। मंगलवार को वह होली में अपने ससुराल वालों से मिलने जा रहा था। स्वाट टीम ने उसे पकड़ लिया। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम में प्रभारी सर्वेश राय, कांस्टेबल अजय दुबे, अमित पाठक, छोटेलाल, अरविंद यादव, आदित्य पांडेय, मणींद्र प्रताप, आनंद प्रकाश यादव, कमलेश यादव, अजय यादव, दिलीप कुमार, सदानंद यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed