{"_id":"0066ddde191e71acc2927c5e5273d57e","slug":"acidentally-rifle-fired-young-boy-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर के शोर में रायफल दगी, बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोर के शोर में रायफल दगी, बालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना के महुआ मिश्र गांव में शनिवार की देर
विज्ञापन
शाम चोर-चोर की आवाज सुनकर घर से निकले एक व्यक्ति की रायफल से अचानक निकली
गोली से गांव का एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे जिला अस्पताल
में भर्ती कराया गया है। गोली उसके पेट में लगी है।
महुआ मिश्र गांव में अचानक एक अपरिचित व्यक्ति के गांव में घुसने की सूचना पर पूरे गांव में चोर-चोर का शोर होने लगा। इसी बीच गांव के गुल्लुर पुत्र रामनरायन अपनी लाइसेंसी रायफल लेकर घर से निकले। रायफल पहले से लोड थी।
घर से निकलते ही अचानक रायफल से गोली चल गई जो गांव के ही 12 वर्षीय बालक उत्तम पुत्र गयादीन को लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। घर के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
इधर-घटना की सूचना मिलते ही एसओ कप्तानगंज बृजेश कुमार यादव पहुंच गए और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया कि गांव में फैली चोर की अफवाह के कारण अचानक रायफल से दुर्घटनावश गोली चल गई।