फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accused of jawaharbagh chandan arrested

जवाहरबाग हिंसा का आरोपी चंदन गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
accused of jawaharbagh chandan arrested
मथुरा के जवाहरबाग कांड का मुख्य आरोपी चंदन बोस और उसकी पत्नी पूनम बोस को बस्ती पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। मथुुरा के जवाहरबाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव का दाहिना हाथ रहे चंदन बोस को पुलिस ने परशुरामपुर थानाक्षेत्र के कैथवलिया गांव से गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने ससुर राम लाल तिवारी के घर पहचान छिपाकर अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम को भी पकड़ा है। एसपी ने संयुक्त टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया है।
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह ने बुधवार को बताया कि 2 जून को हुए जवाहरबाग कांड में मथुरा के फरह थाने के एसओ संतोष यादव को गोली मारने के मामले में रामवृक्ष यादव के साथ उसका खास सलाहकार चंदन बोस, गिरीश यादव और राकेश गुप्ता मुख्य आरोपी हैं। चंदन बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसका फाइनेंसर राकेश बाबू गुप्ता बदायूं का रहने वाला है। जो हथियारों की व्यवस्था भी करता था। राकेश बाबू के ऊपर पैसों का इंतजाम करने का जिम्मा रहता था।
विज्ञापन


चंदन का कहना है कि उसने एसओ संतोष यादव को गोली नहीं मारी। बताया कि घटना के समय वह मेन गेट पर था। एसओ संतोष यादव और एएसपी मुकुल द्विवेदी कैसे मारे गए, उसे नहीं पता। रामवृक्ष यादव के जिंदा है या मारा गया, इस सवाल को वह टाल गया। बोला कि अखबारों में पढ़कर उसे पता चला कि रामवृक्ष मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवृक्ष से संपर्कों के बाबत चंदन ने बताया कि 2010 में लुधियाना में जय गुरुदेव की संगत थी। उसमें वह भी गया था। उस समय तक रामवृक्ष बाबा के सबसे करीबी थे। धीरे-धीरे रामवृक्ष से उसके संबंध प्रगाढ़ होते गए। जयगुरुदेव के निधन के बाद संपत्ति से बेदखल होने पर रामवृक्ष को उसने आक्रामक रास्ता अख्तियार करने की सलाह दी। उसने बताया कि जवाहरबाग में कब्जा कर समानांतर सरकार चलाने वाले रामवृक्ष के कागजी कामकाज और रुपयों के हिसाब आदि का जिम्मा चंदन बोस पर ही था। 

कौन है चंदन बोस
चंदन बोस मूल रूप से ग्राम दालकोला थाना करनदीघी जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसके पिता सुधेंदु कुमार बोस काफी वर्षों से लुधियाना के गली नं0-19 साहिब जादा फतेहसिंह नगर न्यू शिमलापुरी अपोजिट हच टावर थाना ढाबा में परिवार के साथ रहते थे। वहीं चंदन पहले बाबा जय गुरुदेव और फिर रामवृक्ष के संपर्क में आया।


चंदन पर दर्ज हैं दो मुकदमे
चंदन बोस पर मथुरा जिले के सदर बाग थाने में दो मुकदमा दर्ज है। इसमें एक बलवा, जानलेवा हमला और हत्या की धारा में है, जबकि दूसरा बलवा, मारपीट व जानमाल की धमकी देने की धारा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed