{"_id":"437d93427a8aa7edb710eaae66aa3f09","slug":"accident-on-highway-driver-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे में कार चालक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर हादसे में कार चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया। हाइवे पर सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे मुरादीपुर गांव के समीप कार
विज्ञापन
और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में कार में सवार स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेस सेवा से जुड़े
दो अधिकारी भी गंभीर रूप घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती
कराया गया है।
सोमवार-मंगलवार रात लखनऊ विभागीय मीटिंग से लौट रहे 108 एंबुलेस सेवा से जुड़े जिला प्रभारी विजय रावत निवासी लखनऊ और बहराइच जिले के रहने वाले एमटी निसार अहमद कार से बस्ती लौट रहे थे। कार 108 समाजवादी एंबुलेंस सेवा का चालक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी दिनेश मिश्रा (38) पुत्र सीताराम मिश्र चला रहे थे।
रात करीब डेढ़ बजे हाइवे पर मुरादीपुर गांव के समीप नगर पंचायत कार्यालय के सामने गलत लेन में सामने से आ रहे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार तीनों व्यक्ति कार के अंदर फंस गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसओ रवींद्र सिंह ने पुलिस के जवानों की मदद से तीनों को बाहर निकाला मगर तब तक कार के चालक दिनेश मिश्रा की मौत हो चुकी थी। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल विजय रावत और निसार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस कार व ट्रक को थाने लाई। शव को पीएम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई महेश मिश्रा की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाही पूर्व वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।