फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident on highway, driver-cleaner dead

हाइवे पर हादसे में डीसीएम चालक,खलासी की मौत

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
accident on highway, driver-cleaner dead
हर्रैया क्षेत्र के तेनुआ गांव पास ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : राजेश
बस्ती।हर्रैया। रविवार भोर में तेनुआ गांव के समीप हाइवे पर हुए हादसे में ट्रक चालक और खलासी दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। दिवंगत डीसीएम चालक और खलासी के घर वालों को हादसे की जानकारी पुलिस ने दे दी है।
विज्ञापन


फैजाबाद जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 45 वर्षीय रामजीत यादव पुत्र देवीदीन खुद का डीसीएम चलाते थे। शनिवार रात को वह लखीमपुर जिले से गुड़ लादकर खलासी 34 वर्षीय संजीव श्रीवास्तव पुत्र सुशील श्रीवास्तव निवासी बीरभानपुर फैजाबाद के साथ महराजगंज जनपद जा रहे थे। रविवार भोर में करीब चार बजे हाइवे पर तेनुआ गांव के सामने आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही डीसीएम अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जा भिड़ी।
विज्ञापन


भिड़ंत इतनी जोरदार थी की डीसीएम के अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। इस भयानक हादसे में मौके पर ही चालक और खलासी की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने दोनों को डीसीएम से निकाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने पर लाई। जिस ट्रक से डीसीएम टकराई, उसका चालक भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed