फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   accident, 5 injerd

हाइवे पर हादसे में 5 घायल, 2 गंभीर

Wed, 21 Dec 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाल, बस्ती Updated Wed, 21 Dec 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
accident,  5 injerd
विक्रमजोत में हाईवे पर बने बैध-कट को पार करते समय ट्रक और बलोरो से हुई टक्कर।
गोरखपुर से इलाज कराने लखनऊ जा रहे एक परिवार की गाड़ी बुधवार सुबह छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत बजरंग ढाबे के पास बने अवैध कट क्रास रहे ट्रक में जा टकराई। जिससे गाड़ी में सवार परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया। घने कोहरे की वजह से हुई इस दुर्घटना के अन्य कई अन्य वाहन आपस में टकराए मगर कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


गोरखपुर के गुलरिहा थानाक्षेत्र के तरकुलहा निवासी हबीब बुधवार को अपने पिता शादिक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से किडनी का आपरेशन कराने लखनऊ ले जा रहे थे। उनके साथ परिवार व रिश्तेदारी के कई लोग थे। किराए की बोलेरो में सवार होकर वह सभी हाइवे से होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। जैसे ही छावनी से आगे विक्रमजोत बजरंग ढाबे के पास पहुंचे कि एक ट्रक गलत ढंग से कट क्रास करके सामने आ गया। विजिबिलिटी कम होने से बोलेरो उसमें जा टकराई। इस दुर्घटना में चालक प्रमोद  यादव (35) निवासी कैंपियरगंज, 21 वर्षीय आदिल सुहेल निवासी तरकुलहा के अलावा हबीब उनके पिता शादिक जफर व मां शबाना खातून निवासी तरकुलहा थाना गुलरिहा गोरखपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां से डॉक्टरों ने दो की गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed