{"_id":"59fcb21b4f1c1bce408b477a","slug":"a-youth-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली लगे खेत में मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली लगे खेत में मिली युवक की लाश
basti
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज।
कप्तानगंज थाने के बनहा के एक गन्ने के खेत से 20 वर्षीय युवक की लाश बरामद की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मौके पर पहुंचे सीओ कलवारी अरविंद वर्मा ने बताया कि शव से काफी सड़ांध आ रही थी।
इसी क्षेत्र के परिवारपुर निवासी नरसिंह नारायण सिंह का बनहा गांव के उत्तर गन्ने का खेत है। इसके चारों तरफ से लोहे की जाली लगी है। शुक्रवार को वह अपने गन्ने की सिंचाई करा रहे थे। दोपहर 12:30 बजे खेत के अंदर गन्ने के बीच जब पाइप फैलाने लगा तो तेज सड़ांध महसूस हुई। आगे जाकर उसने देखा तो खेत में सड़ी लाश दिखाई पड़ी। यह बात कुछ ही देर में आस पास फैल गई। कुछ ही देर में सैकड़ों लोग जुट गये। एसओ रोहित प्रसाद ने काफी मशक्कत के बाद शव बाहर निकलवाया। अनुमान लगाया गया कि शव करीब 20 वर्षीय युवक का है। आशंका है कि उसकी हत्या करके लाश गन्ने के खेत में फेंकी गई है। सीओ अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। शिनाख्त की कोशिश जारी है।