फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman died in accident1

ऑटो की चपेट से महिला का सिर फटा, मौत

Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
basti
basti Updated Sat, 05 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
a woman died in accident1
हादसा - फोटो : amar ujala
भानपुर। 
विज्ञापन

बैँक से पासबुक अपडेट कराकर लौट रही 35 वर्षीय महिला ऑटो की चपेट में आ गईं। तेज टक्कर लगने से उनका सिर फट गया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लिया है। 
दुर्घटना शनिवार दोपहर हुई। राम नगर की शकरूनिशा नरखोरिया स्थित बैंक से पासबुक अपडेट कराकर घर वापस आ रही थीं। अभी वह रामनगर पड़ाव पर पहुंची ही थीं कि ऑटो की चपेट में आ गईं। हादसे में उसका सिर फट गया। आनन-फानन लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से भागने लगा लेकिन भीड़ ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक और ऑटो को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि शकरूनिशा आठ माह की गर्भवती थीं। शकरूनिशा के पति अकरूजमा उर्फ मंगरू मुंबई में मजदूरी करते हैं। शकरूनिशा 12 वर्षीय बेटे अताउल्लाह, 11 वर्षीय रुकसाना, 8 वर्षीय अफसाना, 6 वर्षीय शिफा को छोड़ र्गइं हैं। मां की असामयिक मौत से बच्चो का रो-रोकर बुरा हाल है। अब बच्चों की परवरिश पर संकट खड़ा हो गया है। देर शाम तक ऑटो चालक पीड़ित परिवार से सुलह करने के प्रयास में लगा रहा। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में समझौते के प्रयास में हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसी स्थिति होगी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ट्रक की चपेट में आई कार, सभी सुरक्षित      
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के महराजगंज कस्बे में शनिवार शाम ट्रक ने कार को चपेट में ले लिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे सभी लोग बाल-बाल बचे। सिद्धार्थनगर के उसका बाजार निवासी जितेंद्र गौड़ कार से फैजाबाद एक शादी समारोह में शामिल होने के जा रहे थे। शाम करीब पांच बजे महराजगंज फ्लाईओवर से आगे बढ़े तभी गेहूं लदे ट्रक की चपेट में कार आ गई। कार में जितेंद्र सहित तीन लोग थे। सिर्फ कार क्षतिग्रस्त हुई। दुर्घटना का कारण ट्रक चालक की लापरवाही बताई जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज 
दुबौलिया। एसीजेएम द्वितीय के आदेश पर एक व्यक्ति पर आप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर दुबौलिया पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगा है कि तीन फरवरी 18 की शाम करीब छह बजे बरसांव दुबहिया गांव का राधेश्याम उर्फ हवलदार ने सुई लगाने के बहने आप्राकृतिक दुष्कर्म किया। विरोध पर जान से मरने की धमकी दी। आईपीसी की धाराओं तथा एससी/ एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर क्षेत्राधिकार कलवारी अरविंद कुमार वर्मा जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed