फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a wall fell on school tempo, 10 injured

स्कूली टेंपो पर गिरी दीवार, शिक्षिकाओं समेत 10 घायल

Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
basti
basti Updated Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
a wall fell on school tempo, 10 injured
टेंपो पर गिरी दीवार। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
रुधौली। पकरीजई गांव में सोमवार सुबह बारिश के दौरान बच्चों को स्कूल ले जा रहे टेंपो पर दीवार ढह गई। हादसे में टेंपो में बैठे आठ छात्र-छात्राओं समेत दो शिक्षिकाएं व चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंचे संबंधित विद्यालय के प्रबंधक ने दूसरी गाड़ी से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
रुधौली थाना क्षेत्र के मानपट्टी गांव में निजी विद्यालय जेपी पब्लिक स्कूल संचालित हो रहा है। सोमवार सुबह चालक पृथ्वीपाल गौतम टेंपो (यूपी 51 एटी 4310) में दो महिला शिक्षकों और आठ बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला था। इसमें सेमरा के पांच और पकरी जई गांव के तीन बच्चे सवार थे। गांव के कृपाशंकर पांडेय की ईंट की कच्ची दीवार के बगल से टेंपो गुजर रहा था कि बारिश से कमजोर हुई दीवार अचानक टेंपो पर ही ढह गई। बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। घटना की सूचना विद्यालय के प्रबंधक जयप्रकाश भट्ट को दी गई। हालांकि सोमवार सुबह स्कूली टेंपो पर दीवार गिरने से छात्र-छात्राओं के घायल होने के बाद से ही विद्यालय के प्रबंधक का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और पूरे दिन बंद रहा।
विज्ञापन

-----------
हादसे में घायल बच्चे और शिक्षिकाएं
सेमरा गांव की वैष्णवी (14), हिमांशु (12), प्रियांशु (10), अनन्या (12), सानिया (10), वर्ष एवं पकरी जई के उमेश (2 वर्ष), शिवा (10), शशिकांत (7) का नाम शामिल है। इनके अलावा विद्यालय में शिक्षक सोनाली (20), ज्योति (20) और टैंपो चालक पृथ्वीपाल गौतम (40) को भी गंभीर चोटें आई हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

कोट
एबीएसए से केस दर्ज कराने को कहूंगा
घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि स्कूल बगैर मान्यता के संचालित किया जा रहा है तो एबीएसए से कहकर एफआईआर कराऊंगा। कोई भी बगैर मान्यता के विद्यालय संचालित नहीं होने पाएगा। विद्यालय वाहनों की जांच आरटीओ की ओर से भी लगातार की जा रही है। - अरुण कुमार, बीएसए      

------------      
घटना की वजह प्राकृतिक है 
घटना की वजह प्राकृतिक है। यदि घायल बच्चों के माता-पिता चाहेंगे तभी विद्यालय प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज होगा। जहां तक मनाही के बावजूद तीन पहिया वाहन से बच्चों को ढोये जाने की बात है तो इसके लिए विद्यालय प्रबंधन से बात की जाएगी। कहीं ऐसा न हो कि तीन पहिया वाहन बंद कर दें तो बच्चे स्कूल ही न जा पाएं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी। -अमनदीप डुली, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed