फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a shopkeeper died in accident

ट्रेलर की चपेट में आया दुकानदार, मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:19 AM IST
basti
basti Updated Sat, 16 Jun 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
a shopkeeper died in accident
खझौला पुलिस चौके के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : amar ujala
ओड़वारा।  मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खझौला पुलिस चौकी के पास फोरलेन पर ट्रेलर ने बाइक चालक को चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। पहचान ऑटो पार्ट्स विक्रेता राजू तिवारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के तेनुहारी निवासी राजू तिवारी (45) पुत्र बांके तिवारी की फोरलेन पर मुजेहना के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। रोज की भांति राजू दुकान बंद कर देर रात अपने घर तेनहुहारी लौट रहे थे। अभी वह अपनी बाइक से खझौला चौकी के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में बाइक आ गई। हेलमेट नहीं पहने होने से बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट लगी। हादसे की जब तक लोगों को जानकारी होती तब तक राजू तिवारी की मौत हो चुकी थी। राहगीरों की सूूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिवार के लोगों को दी। सूचना मिलने पर पहुंचे खझौला चौकी इंचार्ज मनोज सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक मौके से भाग निकला। पत्नी शीला और दो पुत्रों सहित परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed